मेसी ने फीफा विश्व कप जीतने के बाद सुआरेज़ को किया वीडियो कॉल, उन्हें ट्रॉफी दिखाई
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप 2022 जीतने के बाद बार्सिलोना टीम के अपने पूर्व साथी व उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज़ को वीडियो कॉल किया। मेसी ने उन्हें विश्व कप ट्रॉफी भी दिखाई। सुआरेज़ ने इंस्टाग्राम पर मेसी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जिन्हें जो कहना है कहने दें...आप सर्वश्रेष्ठ हैं और (हमेशा) रहेंगे।"


