मेसी ने मेन्स इंटरनैशनल फुटबॉल में किसी दक्षिण अमेरिकी के सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ा
ब्यूनस आयर्स के स्मारक स्टेडियम में विश्व कप क्वॉलिफाइंग मैच में अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के हैट्रिक की बदौलत बोलीवियो को 3-0 से हराया। इसके साथ ही मेसी के 79 अंतर्राष्ट्रीय गोल हो गए और उन्होंने पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में किसी दक्षिण अमेरिकी द्वारा सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछला रिकॉर्ड पेले (77 गोल) के नाम था।
read more at Times Now नवभारत


