मैं अच्छी कुक नहीं हूं लेकिन पति सैफ अच्छा खाना बना लेते हैं: करीना
अभिनेत्री करीना कपूर ने 'कर्ली टेल्स' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह अच्छी कुक नहीं हैं। उन्होंने कहा, "(पति व अभिनेता) सैफ (अली खान) बहुत अच्छे कुक हैं।" इससे पहले करीना ने 'फिल्म कंपैनियन' को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें घर के काम पसंद हैं और वह स्टार होने के साथ एक गृहिणी भी हैं।


