मैं अपनी ज़िंदगी के आखिरी साल हेल्थ को समर्पित करता हूं: कैंसर अस्पतालों के उद्घाटन पर टाटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करने असम पहुंचे रतन टाटा ने कहा, "मैं अपनी ज़िंदगी के आखिरी साल हेल्थ को समर्पित करता हूं।" 84-वर्षीय उद्योगपति टाटा को इसी साल असम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम वैभव' से नवाज़ा गया था। पीएम मोदी ने गुरुवार को असम में 7 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया।
read more at इंडिया टीवी


