Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं आपके बीच नहीं आया, इसकी सज़ा अखिलेश यादव को मत देना: यूपी में वोट मांगते हुए सपा विधायक

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 17 May, 2024
बलिया (यूपी) लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के लिए वोट मांगते हुए सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने जनसभा में कहा है, "मैं आप लोगों के बीच में नहीं आया...इसके लिए माफी मांगता हूं।" संग्राम सिंह ने आगे कहा, "आप मेरी गलती की सज़ा सनातन पांडेय और अखिलेश यादव को मत दीजिएगा, मैं अब आपके बीच दिखाई दूंगा।"
read more at ABP न्यूज़