मैं इस साल शादी करने वाला हूं: अपने बारे में एक अफवाह को लेकर पूछे गए सवाल पर सिद्धार्थ
ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान 'अपने बारे में कोई अफवाह जिसे आप खारिज करना चाहते हैं' सवाल पर कहा है, "यह कि मैं इस साल शादी करने वाला हूं।" दरअसल, सिद्धार्थ की ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ दिसंबर में शादी करने की खबरें सामने आई थीं। बकौल रिपोर्ट, सिद्धार्थ और कियारा अब अगले वर्ष शादी करेंगे।
read more at जनसत्ता


