मैं एक 'प्लेबॉय' था, मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं कोई फरिश्ता हूं: पूर्व पाक पीएम इमरान
पिछले साल सत्ता से हटाए गए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा है कि रिटायर्ड सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक मुलाकात के दौरान उन्हें 'प्लेबॉय' कहा था। खान ने कहा, "मैंने उनसे (बाजवा) कहा...'हां, मैं अतीत में (प्लेबॉय) था और मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं कोई फरिश्ता हूं'।"


