मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत हूं, हमें आज़ादी दी गई थी: अभिनेता विक्रम गोखले
मराठी अभिनेता और 'हम दिल दे चुके सनम' में काम कर चुके विक्रम गोखले ने कहा है, "मैं कंगना रनौत के बयान (1947 में आज़ादी भीख में मिली) से सहमत हूं, हमें आज़ादी दी गई थी।" उन्होंने कहा, "ब्रिटिश राज के दौरान जब स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाया गया तब वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोग मूकदर्शक बने रहे।"
read more at Hindustan Times


