मैं कल पाक जा रहा हूं, मेरे साथ कौन आ रहा है: न्यूज़ीलैंड के पाक दौरा रद्द करने के बाद गेल
सुरक्षा कारणों से न्यूज़ीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर क्रिस गेल ने ट्वीट किया है, "मैं कल पाकिस्तान जा रहा हूं, मेरे साथ कौन आ रहा है?" पाकिस्तान के समर्थन में गेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद आमिर ने ट्वीट किया, "आपसे वहीं मिलेंगे लेजेंड।" मोहम्मद हफीज़ ने लिखा, "स्वागत है गेल।"
read more at CricTracker हिंदी


