मैं केवल आर. माधवन का बेटा बनकर नहीं रहना चाहता: डैनिश ओपन में स्वर्ण जीतने के बाद वेदांत
हाल ही में कोपेनहेगन में आयोजित डैनिश ओपन 2022 में तैराकी में स्वर्ण पदक जीतने वाले वेदांत माधवन ने 'डीडी न्यूज़' को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि वह अपना नाम बनाना चाहते हैं। वेदांत ने कहा, "मैं अपने पिता की परछाई में नहीं रहना चाहता था। मैं केवल (अभिनेता) आर. माधवन का बेटा बनकर नहीं रहना चाहता था।"


