मैं कोविड-19 के 2 अलग-अलग टीकों को मिलाने के पक्ष में नहीं हूं: साइरस पूनावाला
कोविशील्ड के निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉक्टर साइरस पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 के 2 अलग-अलग टीकों को मिलाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, "मिश्रण की कोई ज़रूरत नहीं है।" गौरतलब है कि डीसीजीआई ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड की खुराकों के मिश्रण को लेकर अध्ययन को मंज़ूरी दे दी है।
read more at इंडिया टीवी


