मैं गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं: युवराज सिंह
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए ट्वीट किया, "मेरा जुनून अलग-अलग तरीकों से लोगों की मदद करना है...और मैं अपने फाउंडेशन के ज़रिए ऐसा करना जारी रखूंगा।" युवराज ने 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
read more at ABP न्यूज़


