मैं चाहूंगा मेरे बच्चे बेहतर काम पाएं, क्या बुरी बात है उसमें?: नेपोटिज़्म पर पीयूष मिश्रा
गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा ने नेपोटिज़्म को लेकर पूछे गए सवाल पर 'दी लल्लनटॉप' से कहा है, "मैं चाहूंगा न कि मेरे बच्चे बेहतर से बेहतर शिक्षा पाएं, काम पाएं...क्या बुरी बात है उसमें?" उन्होंने कहा, "सभी अपने बच्चों को लॉन्च करते हैं लेकिन सफल कुछ ही हो पाते हैं। अच्छे ऐक्टर चलते हैं, खराब ऐक्टर नहीं चलते हैं।"


