मैं जांच में शामिल हो गया हूं, मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है: परम बीर सिंह
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने गुरुवार को समाचार एजेंसी 'एएनआई' से कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मैं (ज़बरन वसूली के एक मामले में) जांच में शामिल हो गया हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं, मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है।" गौरतलब है, सिंह के खिलाफ 3 गैर-ज़मानती वॉरंट जारी हुए थे।
read more at Times Now नवभारत


