Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं टॉयलेट साफ करता था, मेरे लिए कोई भी काम छोटा नहीं है: एनवीडिया के अरबपति सीईओ जेन्सेन

short by Monika Sharma / on Sunday, 10 March, 2024
चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के अरबपति सीईओ जेन्सेन हुआंग ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मेरे लिए कोई काम छोटा नहीं है क्योंकि मैं बर्तन और टॉयलेट साफ किया करता था।" उन्होंने दर्शकों से कहा, "जितने टॉयलेट आप लोगों ने मिलकर साफ किए होंगे, उससे ज़्यादा मैंने अकेले साफ किए हैं।" उन्होंने पहली नौकरी अमेरिका के डेनीज़ में की थी।
read more at Youtube