मैं बस अपने जीवन पर बात करता हूं: 'धोखेबाज़ों' वाले ट्वीट को समांथा से जोड़े जाने पर सिद्धार्थ
अभिनेता सिद्धार्थ ने समांथा और नागा चैतन्य की अलग होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद किए अपने ट्वीट 'धोखेबाज़ कभी समृद्ध नहीं होते' को समांथा से जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ अपनी ज़िंदगी के बारे में बात करता हूं...अगर आप इसे...ऐसी चीज़ से जोड़ते हैं जिसका इससे कोई लेना-देना नहीं...तो यह आपकी समस्या है।"


