मैं भी लड़ना चाहता हूं चुनाव, कांग्रेस तय करे कहां से देगी अवसर: राजस्थान सीएम के ओएसडी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने 'विधानसभा चुनाव लड़ने' के सवाल पर कहा है, "कांग्रेस का हर सक्रिय कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहता है, मेरी भी यही इच्छा है।" उन्होंने कहा, "अब ये पार्टी तय करेगी कि वह कहां से मुझे अवसर देगी।” राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फिलहाल 33 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
read more at ABP न्यूज़


