मैं युवा विधायक हूं, पार्टी तय करेगी मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है: हार्दिक पटेल
गुजरात में भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक हार्दिक पटेल ने कहा है, "मैं बहुत युवा विधायक हूं, पार्टी तय करेगी मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है।" उन्होंने कहा, "पार्टी मुझे जो भी ज़िम्मेदारी देगी, मैं उसे खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा।" गौरतलब है, भूपेंद्र आज गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
read more at लेटेस्टली


