मैं राउंडटेबल इंटरव्यूज़ में जाना चाहती थी लेकिन मुझे बुलाया नहीं जाता था: यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा है कि मनोरंजन जगत में उन्हें कई बार नज़रअंदाज़ किया गया है। उन्होंने 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अवॉर्ड फंक्शन्स की तरह उन्हें राउंडटेबल इंटरव्यूज़ में भी आमंत्रित नहीं किया जाता था। ऐक्ट्रेस ने कहा, "एक समय था जब मैं वहां (इंटरव्यूज़ में) जाना चाहती थी लेकिन मुझे बुलाया नहीं गया।"


