मैं रोज़ इंसुलिन मांग रहा हूं, तिहाड़ जेल का मेरे स्वास्थ्य को लेकर दावा गलत है: केजरीवाल
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र लिखकर कहा है कि वह रोज़ इंसुलिन मांग रहे हैं। बकौल केजरीवाल, उन्हें इंसुलिन की ज़रूरत न होने का जेल प्रशासन का दावा गलत है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा था, "शुगर लेवल 300 से अधिक होने पर भी केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया गया।"


