मैं हिंसा का पक्षधर नहीं हूं लेकिन जैसी करनी वैसी भरनी: इज़रायल पर हुए हमले को लेकर मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' प्रमुख जीतनराम मांझी ने फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास द्वारा इज़रायल पर रॉकेट दागे जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "मैं किसी भी तरह की हिंसा का पक्षधर नहीं हूं लेकिन इज़रायल ने जब बेगुनाह फिलिस्तिनियों का नरसंहार किया तो पूरी दुनिया खामोश थी। मुझे लगता है, जैसी करनी वैसी भरनी।"
read more at ABP न्यूज़


