मैंने अभिनेताओं को इंटिमेट सीन्स के दौरान ज़्यादा असहज होते देखा है: तमन्ना भाटिया
ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने 'बॉलीवुड हंगामा' से कहा है, "मैंने इंटिमेट सीन्स करने के दौरान अभिनेताओं को ज़्यादा असहज होते देखा है।" तमन्ना ने कहा, "यह समझना होगा कि ऐक्टर्स भी इंसान हैं फिर चाहे वे महिलाएं हों या पुरुष।" उन्होंने इंटिमेट सीन्स को लेकर कहा कि कई बार लड़का यह सोचकर ज़्यादा शर्माता है कि लड़की कैसा महसूस करेगी।


