मैंने ऐक्टिंग पूर्व पति और डायरेक्टर शेखर कपूर की वजह से छोड़ी थी: सुचित्रा कृष्णमूर्ति
फिल्म 'कभी हां, कभी ना' में 'आना' का किरदार निभाने वालीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ऐक्टिंग छोड़ने को लेकर कहा है, "पहले मैं अपने माता-पिता से लड़ रही थी और फिर अपने पति (अब नहीं) और डायरेक्टर शेखर कपूर से झगड़ा होने लगा था...जो मुझे ऐक्टिंग करते नहीं देखना चाहते थे।" उन्होंने बताया, "इसलिए मैंने ऐक्टिंग पूरी तरह से छोड़ दी।"


