मैंने लाशें देखीं, भीड़ नियंत्रित करने के लिए कोई नहीं था: वैष्णो देवी भवन भगदड़ पर किशोर
दिल्ली के 17-वर्षीय आयुष ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि वैष्णो देवी भवन भगदड़ के दौरान वह ज़मीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। बकौल आयुष, "जब मुझे होश आया तो मैंने अपने आसपास कई लाशें देखीं...भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी नहीं था, किसी ने भी यात्रा की पर्ची और कोविड-19 सर्टिफिकेट तक नहीं जांचे।"


