Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैक्सवेल के पास टैलेंट है लेकिन कभी-कभी वह अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते: सहवाग

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 27 September 2021
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'मैन ऑफ द मैच' बने आरसीबी के ऑल-राउंडर ग्लैन मैक्सवेल को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "मैक्सवेल के पास प्रतिभा और क्षमता है लेकिन कभी-कभी वह अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं।" बकौल सहवाग, "मैं उनके खिलाफ नहीं हूं, उनकी खेलने की शैली के खिलाफ हूं...वह कभी-कभी परिस्थिति के अनुसार नहीं खेलते।"