मैथ्यू मॉट बने इंग्लैंड की पुरुष वाइट बॉल टीम के मुख्य कोच
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के पूर्व कोच मैथ्यू मॉट को इंग्लैंड की वाइट बॉल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें चार साल के अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। मॉट के कार्यकाल में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लगातार दो टी20 विश्व कप और एक 50 ओवर विश्व कप जीता और लगातार 26-वनडे जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
read more at हिन्दुस्तान


