Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मैन ऑफ द होल' नामक 'दुनिया के सबसे अकेले' शख्स का ब्राज़ील में हुआ निधन

short by रौनक राज / on Tuesday, 30 August 2022
ब्राज़ील के वर्षावन में 26-साल तक आइसोलेशन में रहने के बाद 'दुनिया के सबसे अकेले' व्यक्ति कहे जाने वाले जनजातीय शख्स की मौत हो गई है। वह जानवरों को पकड़ने और खुद छिपने के लिए गहरे गड्ढे खोदता था इसलिए उसे 'मैन ऑफ द होल' नाम दिया गया था। शख्स का शव 23-अगस्त को उसकी झोपड़ी के बाहर मिला था।