मैनपुरी से पहली महिला सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में सदस्य के तौर पर ली शपथ
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट (उत्तर प्रदेश) से पहली महिला सांसद बनीं उनकी बहू व सपा नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उनके पति व सपा प्रमुख अखिलेश यादव अतिथि दीर्घा में बैठे थे। डिंपल यादव ने 2,88,461 मतों के अंतर से उप-चुनाव जीता था।
read more at इंडिया टीवी


