मैनहैटन की तस्वीर ट्वीट करने पर यूज़र ने महिंद्रा से पूछा- आप एनआरआई हैं?; उन्होंने दिया जवाब
बिज़नेसमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को अमेरिकी शहर मैनहैटन की कुछ तस्वीरें व एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। पोस्ट पर एक यूज़र के 'क्या आप एनआरआई (प्रवासी भारतीय) हैं' पूछने पर उन्होंने जवाब दिया, "न्यूयॉर्क में बस परिवार से मिलने आया हूं। इसलिए मैं एचआरआई हूं। हार्ट (ऑलवेज़) रेज़िडेंट इन इंडिया (दिल हमेशा भारत में रहता है।)"
read more at जनसत्ता


