Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैपमाईइंडिया के आईपीओ के बाद उसकी स्थापना करने वाले पति-पत्नी की संपत्ति हुई ₹4,430 करोड़

short by रौनक राज / on Tuesday, 21 December 2021
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, डिजिटल मैपिंग कंपनी मैपमाईइंडिया के आईपीओ के बाद उसकी स्थापना करने वाले पति-पत्नी राकेश वर्मा और रश्मि वर्मा की संपत्ति बढ़कर करीब $58.6 करोड़ (₹4,430 करोड़) हो गई है। आईपीओ के बाद कंपनी में पति-पत्नी की लगभग 54% हिस्सेदारी है। मैपमाईइंडिया के शेयर मंगलवार को आईपीओ मूल्य से 53% प्रीमियम के साथ बीएसई पर सूचीबद्ध हुए।
read more at BloombergQuint