मैरी कॉम के पति ने उनके स्टैच्यू के लुक पर जताई आपत्ति, कहा 'क्या यह मेरी पत्नी हैं?'
बॉक्सर मैरी कॉम के पति ऑनलर कारोंग ने मणिपुर ओलंपियन पार्क के लिए बनाए गए बॉक्सर के स्टैच्यू के लुक पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, "क्या यह मेरी पत्नी हैं?" वहीं 'ईस्टमोजो' से उन्होंने कहा, "उनकी (मैरी कॉम) स्टैच्यू को...जोकर जैसा क्यों बनाया गया?" बकौल ऑनलर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह इसे बदलने को राज़ी हो गए हैं।


