'मोदी के बिना गुजरात कुछ नहीं' कहते बालासाहेब ठाकरे का वीडियो रवींद्र जडेजा ने किया शेयर
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने ट्विटर पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे कह रहे हैं कि मोदी के बिना गुजरात कुछ नहीं है। ट्वीट में जडेजा ने कहा, ''अभी भी समय है, गुजरातियों संभल जाओ।'' दरअसल, रवींद्र की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
read more at हिन्दुस्तान


