मोदी जी, इस कठिन समय में मैं आपके साथ हूं: पीएम की मां के अस्पताल में भर्ती होने पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर ट्वीट किया है, "एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनंत और अनमोल होता है।" उन्होंने लिखा, "मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है...आपकी माताजी जल्द-से-जल्द स्वस्थ हो जाएं।" फिलहाल हीराबेन की हालत स्थिर है।
read more at Twitter


