Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोदी पीएमओ का कैंप ऑफिस गुजरात में ही खोल लें: उनके गुजरात दौरे पर अशोक गहलोत

short by शिव / on Wednesday, 19 October, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री व गुजरात चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने मंगलवार को अहमदाबाद (गुजरात) में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में पीएमओ का एक कैंप ऑफिस खोल देना चाहिए।" उन्होंने कहा, " वह उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने के अगले दिन ही यहां (गुजरात) आ गए थे इससे दिल्ली में कामकाज प्रभावित हो रहा है।"