शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को बताया, "यह तय हुआ है कि हर एक सहयोगी दल से एक मंत्री होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री पद के लिए शिवसेना ने अरविंद सावंत को चुना है।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ गुरुवार शाम लेंगे और समारोह में करीब 8,000 लोग हिस्सा लेंगे।