Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोदी सरकार लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाकर पहले गुजरात, दिल्ली में लागू करें: संजय राउत

short by अंकिता ठाकुर / on Wednesday, 20 April 2022
शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार को लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय नीति लेकर आनी चाहिए और इसे पहले बिहार, दिल्ली और गुजरात में सख्ती से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी आपके लोगों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा किया है इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की ज़रूरत है।"