'मोदी सरनेम' केस में राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले जज का होगा ट्रांसफर
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद, गुजरात और तेलंगाना समेत विभिन्न उच्च न्यायालयों के कुछ जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। इस सूची में 'मोदी सरनेम' केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले जज हेमंत प्रच्छक का भी नाम है। राहुल ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


