'मोदी सरनेम' मामले में राहुल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर शुक्रवार को गुजरात सरकार और शिकायतकर्ता बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया। दरअसल, हाईकोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की सज़ा बरकरार रखी थी। मामले में 4 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
read more at The Siasat Daily


