मोबाइल चोरी के आरोप में 16 वर्षीय किशोर को पुणे पुलिस ने पकड़ा, 18 फोन किए ज़ब्त
पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक 16-वर्षीय किशोर को कई मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पकड़ा है और उसके पास से 18-मोबाइल फोन ज़ब्त किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुणे नगर निगम बस स्टैंड के पास से किशोर को पकड़ा। पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


