मोरक्को के खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाफ जीत का जश्न फिलिस्तीनी झंडे के साथ मनाया
फीफा विश्व कप 2022 में मंगलवार को नॉकआउट राउंड में स्पेन को हराने के बाद पहली बार क्वॉर्टर-फाइनल में पहुंची मोरक्को टीम के खिलाड़ियों ने फिलिस्तीनी झंडे के साथ जीत का जश्न मनाया जिसकी तस्वीर वायरल हुई है। मैच में मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था। क्वॉर्टर-फाइनल में मोरक्को का मुकाबला पुर्तगाल के साथ होगा।


