मोरक्को ने फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, पुर्तगाल हुआ बाहर
फीफा विश्व कप-2022 के क्वॉर्टर-फाइनल में मोरक्को से 0-1 से हारकर पुर्तगाल बाहर हो गया है। मोरक्को के फॉरवर्ड यूसफ एन-नेसीरी ने 42वें मिनट में मैच का इकलौता गोल दागा। मोरक्को फीफा विश्व कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो शुरुआती इलेवन में शामिल नहीं थे और वह 51वें मिनट में बतौर सब्स्टिट्यूट मैदान पर उतरे थे।
read more at FIFA


