Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोरक्को में 120 साल में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1,037

short by रौनक राज / on Saturday, 9 September, 2023
मोरक्को सरकार ने बताया है कि भीषण भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,037 हो गई है। मोरक्को सरकार ने कहा कि भूकंप से 1,204 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 721 की हालत गंभीर है। गौरतलब है, मोरक्को में शुक्रवार देर रात 6.8 तीव्रता का भूकंप आया जो 120 साल में वहां आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
read more at BQ Prime