मोस्ट वॉन्टेड व ₹84 लाख के इनामी नक्सली विजय यादव का बिहार के जंगल में मिला शव
बिहार के गया ज़िले के जंगल में बुधवार को नक्सली विजय उर्फ संदीप यादव का शव मिला। वह बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में मोस्ट वॉन्टेड अपराधी था व कई राज्यों ने उस पर ₹84 लाख का इनाम रखा था। गौरतलब है कि 27 साल से फरार चल रहे यादव के खिलाफ 500 मामले दर्ज थे।
read more at लेटेस्टली


