Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 11 June, 2024
ओडिशा में मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में क्‍योन्‍झर से विधायक मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रवाती परिदा और केवी सिंह देव राज्य के उप-मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भी बैठक में शामिल हुए।