Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोहाली में पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर आरपीजी धमाके का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

short by खुशी / on Thursday, 13 October, 2022
मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के हेडक्वार्टर पर 9 मई को आरपीजी विस्फोट करने के मामले में मुख्य आरोपी को गुरुवार को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। बकौल रिपोर्ट, तरनतारन निवासी चरत सिंह नामक आरोपी ने विस्फोट करने वाले दोनों आरोपियों को गोला-बारूद मुहैया कराया था। घटना के समय चरत 56 दिनों की परोल पर बाहर था।
read more at Hindustan Times