मोहाली में पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर आरपीजी विस्फोट के मामले में नाबालिग आरोपी अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 मई को मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के हेडक्वार्टर पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल कर विस्फोट करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गिरफ्तार आरोपी आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। गौरतलब है, ग्रेनेड हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए थे।
read more at Times Now नवभारत


