मोहित रैना ने पत्नी से तलाक की खबरों को बताया आधारहीन, कहा 'शादी की पहली सालगिरह मना रहा'
टीवी शो 'देवों के देव महादेव' फेम ऐक्टर मोहित रैना ने अपनी पत्नी अदिति शर्मा से तलाक की अफवाहों को आधारहीन बताया और कहा, "मैं नहीं जानता कि यह सब कहां से शुरू हुआ...इसे एक ऑनलाइन पोर्टल ने चलाया था।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में खुश हूं और शादी की पहली सालगिरह हिमाचल प्रदेश में मना रहा हूं।"


