म्यांमार में अराकान सेना के लड़ाकों के सैन्य शिविरों पर कब्ज़े के बाद भारत पहुंचे 151 सैनिक
असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया है कि म्यांमार में अराकान सेना के लड़ाकों द्वारा सैन्य शिविरों पर कब्ज़ा किए जाने के बाद म्यांमार के 151 सैनिकों ने मिज़ोरम में शरण ली है। अधिकारी के मुताबिक, अराकान सेना और म्यांमार सेना के बीच गोलीबारी हुई थी। बकौल अधिकारी, म्यांमार के सैनिकों को कुछ दिनों में वापस भेज दिया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


