Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

म्यांमार से तस्करी कर लाए गए 140 विदेशी जानवरों व पक्षियों को मिज़ोरम में किया गया रेस्क्यू

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 15 October, 2022
मिज़ोरम पुलिस ने शनिवार को आबकारी और नारकोटिक्स विभाग के साथ संयुक्त अभियान में 140 विदेशी जानवरों और पक्षियों को ज़ब्त कर उनका रेस्क्यू किया। 30 कछुए, 55 मगरमच्छ, 22 अजगर समेत अन्य जानवरों को म्यांमार से तस्करी कर लाए जाने का संदेह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में पुलिस ने 3 गाड़ियां पकड़ी और 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
read more at Twitter