मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने चेतावनी दी है कि यदि महाराष्ट्र सरकार 29 अगस्त तक ओबीसी के तहत कुनबी समुदाय के प्रमाण पत्र जारी नहीं करती है तो वह 'अंतिम और निर्णायक आंदोलन' शुरू करेंगे। मनोज जरांगे ने कहा, "इस बार या तो मैं मरूंगा या फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार गिरेगी।"